Advertisement

जेएमएस असंगठित ढोरी एरिया अध्यक्ष टुनटुन तिवारी व् सचिव बने राहुल कुमार

आउटसोर्सिंग कंपनिया मालिक बनकर नहीं, पहरेदार बनकर कार्य करें

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। जनता मजदर संघ असंगठित क्षेत्रीय समिति ढ़ोरी का गठन 9 जनवरी को सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें एरिया अध्यक्ष अविनाश उर्फ टुनटुन तिवारी व् सचिव राहुल कुमार बनाये गए।

इस अवसर पर जमसं के ढ़ोरी एरिया सचिव विकास कुमार सिंह ने कहा कि उनकी यूनियन सीसीएल के साथ-साथ निजी संस्थानों में कार्यरत असंगठित मजदूरों के अधिकारों के लिए लगातार काम कर रहा है और प्रत्येक कोलियरी में शाखा/एरिया कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इस अवसर पर टुनटुन तिवारी और राहुल कुमार ने कहा कि मजदूरों के हित में किसी प्रकार की लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कहा कि स्थानीय रहिवासियों को हर हाल में रोजगार महैया कराना होगा। कहा कि आउट सोर्सिंग कंपनिया मालिक बनकर नहीं, बल्कि मजदूरों के पहरेदार बनकर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि कंपनियां असंगठित मजदुरों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेगे, ताकि गरीब मजदूर राहत की सांस ले सकें। कहा गया कि मजदरों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबती के लिए एकजुट होकर कार्य की जायेगी। बधाई देने वालों मे धीरज पांडेय, ओमशंकर सिंह, उज्ज्वल मुखर्जी, नवीन श्रीवास्तव, सूरजभान सिंह, आशीष झा सहित दर्जनो समर्थक मुख्य रूप से शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *