प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के अम्बेडकर कॉलोनी से बालू बैंकर तक जर्जर सड़क निर्माण की पुनः एकबार मांग झामुमो द्वारा किया गया है।
इसे लेकर झामुमो फुसरो नगर समिति अध्यक्ष दीपक कुमार महतो एवं सचिव महताब खान की उपस्थिति में 7 जनवरी को सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक को पुनः पत्र सौंपा गया।
मौके पर झामुमो नगर अध्यक्ष महतो व् सचिव खान ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर अंबेडकर कॉलोनी से बालु बैंकर तक जर्जर सड़क का निर्माण नहीं होता है तो सीसीएल बीएंडके क्षेत्र का चक्का जाम कर दिया जाएगा। जिसकी सारी जवाब देही महाप्रबंधक करगली की होगी।
कहा कि प्रबंधन द्वारा अभी तत्काल में जेसीबी से वैकल्पिक मरम्मत कर खानापूर्ति किया जा रहा है। पांच माह पूर्व बीते वर्ष 8 अगस्त को भी महाप्रबंधक को इस बात से पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था। बावजूद इसके उक्त जर्जर सड़क का निर्माण नहीं किया गया, इसे लेकर प्रबंधन को आज पुनः पत्र दिया गया है।
![]()













Leave a Reply