एस. पी. सक्सेना/बोकारो। डीएमएफटी द्वारा मानदेय के आधार पर बोकारो जिले के सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले 5 महीने से उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में आर्थिक संकट से घिरे स्वास्थ्य कर्मियों के पक्ष मे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
बताया जाता है कि जेएलकेएम नेता ने डीसी को सौंपे गये ज्ञापन में जिले में लगभग 60 कर्मियों के लंबित मानदेय के भुगतान करने की अपील की है। इसके अलावा उनके सेवा अवधि विस्तार की भी बात कही है।
गौरतलब है कि ऐसे सभी स्वास्थ्य कर्मियों का सेवा विस्तार भी पिछले 6 महीना से अटका है, जिसके कारण वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। बताया जाता है कि जेएलकेएम नेता से बातचीत के दौरान डीसी ने सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया है। भेंट के दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश महामंत्री शमसुद्दीन अंसारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply