अशोक कुमार/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर बस पड़ाव में 8 जनवरी को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) बगोदर ईकाई द्वारा शेख़ भिखारी तथा टिकैत उमरांव सिंह का 169वीं शहादत दिवस मनाया गया।
इस दौरान उपस्थित गणमान्य जन व् रहिवासियों ने उपरोक्त दोनों स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर बारी बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में शेख़ भिखारी तथा टिकैत उमरांव सिंह समेत देश के तमाम स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी को एनसीईआरटी सिलेबस में दर्ज कर पठन पाठन कराना सुनिश्चित करे।
शहादत दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएलकेएम बगोदर प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार महतो व् संचालन कुंजलाल साव ने किया।मौके केन्द्रीय उपाध्यक्ष दिनेश साहू, शेख शाहिद, मुमताज अंसारी, सलीम अंसारी, शाहिद अंसारी, अब्दुल कलाम अंसारी, सलीम अख्तर, आशिफ अंसारी, विश्वनाथ साहू, इमामन अंसारी, नुरुल नबी सिद्दीकी, मुख्तार अंसारी, शोएब खान, गुलाम मुस्तफा, मौलाना सरफराज, सोहन महतो, सरिता देवी, अनिता देवी, शमीम खान, मो. फिरोज, मो. मजहर अंसारी, राज कुमार रवानी, महमुद खान, रंजन महतो, बासुदेव यादव, अख्तर, आरजु खान सहित दर्जनों रहिवासी शामिल थे।
![]()













Leave a Reply