Advertisement

जिप सदस्य ने किया ढक्कनयुक्त नाली निर्माण का शिलान्यास

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के गोमिया मोड़ काली मंदिर बायपास रोड में 24 मई को जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेन्द्र राज ने ढक्कनयुक्त नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने कहा कि गोमिया मोड़ का यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है। बरसात में यहां जल जमाव की समस्या रहती है। ढक्कनयुक्त नाली बनने से खासकर राहगीरों को जल जमाव और गंदगी से राहत मिलेगी। साथ ही सार्वजनिक शौचालय तक जाने का रास्ता भी साफ-सुथरा रहेगा।

उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग मद से पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए जिला परिषद प्रतिबद्ध है। सड़क, नाली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। संवेदक को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने का उन्होंने निर्देश दिया। पंचायत समिति सदस्य सुशीला देवी कहा कि नाली निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

अब इसके पूरा होने से मोहल्ले के रहिवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वच्छता भी बनी रहेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में दुलाल प्रसाद, किशोर साव, विनय कुमार, शंभू लाल, बसंत जयसवाल, मोहन साव, रविंद्र प्रसाद, राजेंद्र अग्रवाल समेत काफी संख्या में स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *