Advertisement

झारखंड श्रमिक संघ ने एचआर महाप्रबंधक को गुलदस्ता देकर किया स्वागत

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड श्रमिक संघ बोकारो थर्मल शाखा के यूनियन प्रतिनिधियों ने 7 जनवरी को मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक एचआर एलेक्जैंडर ए कुजूर से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस अवसर पर यूनियन प्रतिनिधियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत करते हुए बधाई दी।

मौके पर उपस्थित यूनियन नेताओं ने उम्मीद जताते हुए कहा कि महाप्रबंधक कुजूर के कार्यकाल में मजदूरों के समस्याओं का पूर्ण समाधान होगा। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष रीतलाल महतो, सचिव गणेश राम, दिनेश शर्मा, बिरजू गोस्वामी, श्याम सुन्दर भगत, अर्जुन पंडित, धनेश उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *