Advertisement

झाकोमयु ने 30 सूत्री मांग को लेकर एसडीओसीएम प्रबंधन के साथ की एजेंडा वार्ता

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीटू से संबद्ध झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने 20 नवंबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम परियोजना पीओ कार्यालय मे 30 सूत्री मांग को लेकर एजेंडा वार्ता की।

वार्ता में मुख्य रूप से यूनियन के केंद्रीय सचिव अखिलेश महतो उर्फ़ राजू, केंद्रीय सचिव जयनारायण महतो, परियोजना के पीओ शैलेश कुमार उपस्थित रहे। पीओ सहित तमाम अधिकारियों ने अखिलेश महतो तथा जयनारायण महतो को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। आयोजित वार्ता मे सभी 30 मुद्दों पर क्रमवार चर्चा की गयी।

इसमें आउटसोर्स कर्मियों का उचित वेतन बैंक खाते मे भुगतान, मजदूर का चिकित्सा, शिक्षा, पीएफ, ग्रेच्युटी, नियमितीकरण या पदोन्नति मे आरक्षण, फर्स्ट ऐड सेंटर, शौचालय, कैंटीन, पीने का पानी, चार श्रम कोड पर रोक, क्वार्टर आवंटित, संवेदनशील पदों पर कार्यरत कर्मचारियों का स्थानांतरण, 40 प्रतिशत कोयला रोड सेल के माध्यम से रोजगार देने, 9:4:3 के माध्यम से नौकरी पूर्व के भांति देने, परियोजना के तहत दो आटा चक्की, दो वेल्डिंग मशीन व बर्फ सिल्ली का कारखाना को अवैध बिजली कनेक्शन पर रोक, अम्बाकोचा के विस्थापितों के समस्या का समाधान कर खदान का विस्तार करने आदि मांगे रखी गई। साथ ही 15 दिनों के अंदर मांगो का समाधान की मांग की गई, अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन करने की बात कही गयी।

इस अवसर पर अखिलेश महतो ने कहा कि हमारे सभी मांगे क्षेत्रीय स्तर पर है। पीओ ने इन समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिए हैं। जयनारायण महतो ने कहा कि पोओ शैलेश प्रसाद के नेतृत्व मे कल्याणी परियोजना फिर से चालू हो सका, अब यह परियोजना 10 साल चलेगा। हमारी जो भी मांगे हैं उसको पीओ ने आश्वासत किया है कि सभी मांगो को पूरा किया जाएगा।

पीओ शैलेश प्रसाद ने कहा कि वार्ता के क्रम में मुख्य रूप से सेफ्टी का मुद्दा आया है। इसके अलावा मजदूरों की जन समस्याओं को लेकर मुद्दे हैं। जो भी मांगे हैं लगभग हमारे कार्यक्षेत्र में आते हैं। कहा कि मैं सभी को आश्वासत करता हूं कि सभी का निराकरण जल्द करूंगा।

मौके पर प्रबंधन के तरफ से खान प्रबंधक राजीव सिंह, परियोजना अभियंता असैनिक राम लखन कुमार, परियोजना अभियंता विद्युत् एवं यांत्रिक रामाशीष कुमार, उप प्रबंधक मानव संसाधन तौकीर आलम, यूनियन के तरफ से क्षेत्रीय सचिव जयनाथ मेहता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभास चंद्र महतो, शाखा सचिव मो. जमालऊद्दीन, शाखा अध्यक्ष बीडी कुशवाहा, बिनोद बिहारी चौधरी, बनबीर मिश्रा, राम अवतार सिंह, पंकज कुमार, हरि नारायण सिंह, मिथलेश कुमार सिंह, जोगेंद्र महतो, शिवधनी पटेल, प्रेमचंद महतो, बुधन सिंह, कयूम आलम आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *