चोर हुए सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद, पुलिस कर रही जांच
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में उप महाप्रबंधक (स्वास्थ्य) सह मेडिकल सुप्रिटेंडेंट के पद पर कार्यरत चिकित्सक दंपति डॉ संजय कुमार एवं डॉ संगीता रानी के डीवीसी क्वाटर नम्बर टाइप 1/3 में लगे ताला को तोड़ कर अज्ञात चोरो ने लगभग 14 लाख रुपए लागत के आभूषण सहित 35 हजार रुपए नगदी व अन्य कीमती सामानों की चोरी कर चलते बने। चोरो की कारस्तानी सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने 5 जुलाई को बताया कि वे और उनकी पत्नी दोनों बोकारो थर्मल अस्पताल में उप महाप्रबंधक स्वास्थ्य के पद पर कार्यरत है। कहा कि बीते एक जुलाई को दोनों पति पत्नी आवास में तला लगा कर डीवीसी मुख्यालय कोलकाता विभागीय ट्रेनिंग करने गए थे। कहा कि 5 जुलाई को जब वापस बोकारो थर्मल अपने आवास लौटे तो क्वाटर के ग्रिल में लगा ताला सहित सभी कमरों एवं अलमारी में लगे ताला टूटा था और अलमारी में रखे पत्नी एवं उनका सोना, चांदी, हीरे के आभूषण सहित नगदी व अन्य कीमती सामानों जिसकी कीमत लगभग 14 लाख होगी गायब है।
चोरी की घटना की सूचना बोकारो थर्मल थाना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है, ताकि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
![]()













Leave a Reply