Advertisement

करगली के नर्चर किड्स स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 19 जून को बोकारो जिला के हद में सीनियर क्वार्टर करगली स्थित नर्चर किड्स स्कूल परिसर में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी राज किशोर मंडल, विद्यालय के डायरेक्टर डॉ जय राठौर, प्राचार्या रूबी राठौर एवं शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने योग शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रशिक्षित योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, त्रिकोणासन एवं सूर्य नमस्कार सहित कई आसनों का प्रदर्शन किया और उनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्राप्त की।

मौके पर मुख्य अतिथि राज किशोर मंडल ने भी विद्यार्थियों को योग के विभिन्न आसनों का महत्व बताते हुए उन्हें नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान इंटर हाउस योग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र -छात्राओं ने बेहतरीन योग कौशल का प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की शुद्धता, संतुलन, लचीलेपन और प्रस्तुति के आधार पर उनका मूल्यांकन किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने संदेश दिया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। जिसके माध्यम से एक स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों व शिक्षक – शिक्षिकाओं द्वारा स्वस्थ जीवन और नियमित योगाभ्यास का संकल्प लेने के साथ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *