विद्यालय के कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं में अध्ययनरत छात्रों का मार्गदर्शन
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी स्थित टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में बीते 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या शशिकला के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की संगीत मंडली द्वारा योग पर आकर्षण नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी गईल तत्पश्चात राष्ट्रगीत के साथ योगसत्र का शुभारंभ किया गयाल जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगासनों का अभ्यास किया।
उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय के सीसीए प्रभारी जे. रमा के निर्देशन में, क्रीड़ा शिक्षक हर्ष धनवार एवं अरविंद ठाकुर द्वारा बनाई गई। इसमें चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। प्रातःकालीन बेला में आयोजित विशेष सत्र में सभी ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन और नौकासन का अभ्यास किया। इसके उपरांत मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने के लिए कपालभाति, अनुलोम-विलोम तथा प्राणायाम का सत्र संचालित किया गया।
योगासन के सत्र में शिक्षक मानस रंजन मिश्र ने शीर्षासन का प्रदर्शन कर छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाने का कार्य किया। इस अवसर पर प्राचार्या शशिकला ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। विशेषकर विद्यार्थियों के लिए यह एक वरदान है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान लंबे समय तक बैठने से होने वाली शारीरिक समस्याओं से बचने और अपनी एकाग्रता व स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए छात्रों को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
योग दिवस की महत्ता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ संस्कृत शिक्षक आचार्य सुरेश पंडा ने कहा कि नियमित योग करने से हमारा मानसिक तनाव दूर होता है, एकाग्रता बढ़ती है और शरीर आंतरिक रूप से स्वस्थ बनता है। साथ ही उन्होंने सभी को करें योग रहें निरोग का संदेश दिया। मंच संचालन कक्षा द्वादश की छात्रा पूर्णिमा एवं अंकिता ने किया। जबकि, धन्यवाद ज्ञापन कक्षा द्वादश के छात्र अश्विनी गिरि ने किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
एक अन्य जानकारी के अनुसार टाटा डीएवी नोवामुंडी में कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं में अध्ययनरत छात्र – छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया। बच्चों के मार्गदर्शन हेतु रिसर्च एडवाइजर सेल बैंगलोर आशुतोष प्रियदर्शी एवं सहायक उपाध्यक्ष शेल टेक सेंटर एचडीएफसी बैंक बैंगलोर शशिप्रभा पधारे थे। आगत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में करियर संबंधित मार्गदर्शन दिया गया, जिसमें कॉर्पोरेट, बैंकिंग, लोक सेवक क्षेत्र आदि शामिल हैं। विद्यालय की प्राचार्या शशिकला ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सतत अध्ययनरत रहने वाले छात्र अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।
लक्ष्य हेतु अपने रुचि को आधार बनाकर उपयुक्त क्षेत्र का चयन करना चाहिए। कहा कि यह विद्यालय इस दिशा में अभिभावकों के सहयोग के लिए सतत क्रियाशील रहा है। अतः छात्र-छात्रा ऊंचे स्थानों पर पदस्थापित हो पाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी शिक्षक मानस रंजन मिश्र ने किया। अनुशासन व्यवस्था को बनाए रखने में क्रीड़ा शिक्षक हर्ष धनवार मुस्तैद रहे। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक अरविंद ठाकुर ने किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया। उक्त कार्यक्रम में दो सौ दस प्रतिभागी शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply