एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कोयला भवन धनबाद स्थित बीसीसीएल मुख्यालय में इनमोसा नई कमिटी ने बीसीसीएल के सीएमडी तथा निदेशक मानव संसाधन से भेंट की। नेतृत्व इनमोसा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल एवं निदेशक एच आर कृष्ण मुरली रमैया ने इनमोसा की नई डिवीजनल कमिटी को साधुवाद दी। साथ हीं पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव मौजूद रहे।
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के कोयला भवन में 21 नवंबर को सौहार्दपूर्ण एवं ऐतिहासिक परिचयात्मक बैठक की गयी। बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल एवं निदेशक (एचआर)) कृष्ण मुरली रमैया ने इनमोसा की नवगठित डिवीजनल कमिटी का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा संगठन को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव पी एन मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे। डिवीजनल कमिटी की ओर से अध्यक्ष एमपी चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार कनौजिया, उपाध्यक्ष शम्भू चौहान, उप महासचिव अजित सिंह, डिवीजनल सचिव श्रीश कुमार, संयुक्त सचिव सुधीर राम, सूरज कुमार, गौतम कुमार महतो, सचिव नागेंद्र सिंह, संगठन सचिव पृथ्वीराज चौहान, दिनेश चौहान, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय एवं कार्यकारिणी सदस्यगण मौजूद रहे।
सीएमडी अग्रवाल ने नवगठित कमिटी को बधाई देते हुए कहा कि इनमोसा हमेशा बीसीसीएल का जिम्मेदार एवं रचनात्मक संगठन रहा है। आप सभी की सुरक्षा एवं पर्यवेक्षण की भूमिका कंपनी के उत्पादन और सुरक्षा में अतुलनीय है। हम आपके साथ मिलकर माइनिंग सरदार, ओवरमैन के हितों के साथ-साथ कंपनी के लक्ष्यों को भी प्राप्त करेंगे। निदेशक (एच आर) रमैया ने भी कमिटी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि हमारे दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हैं। आपकी समस्याओं का त्वरित निदान हमारी प्राथमिकता है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
![]()













Leave a Reply