Advertisement

चास को स्मार्ट व् स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में पहल, उच्च स्तरीय बैठक में बनी रणनीति

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास नगर निगम के सर्वांगीण विकास को लेकर 21 मार्च को बोकारो परिषद सभागार में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोकारो विधायक श्वेता सिंह, उप महापौर पूजा सिंह, मेयर भोलू पासवान सहित नगर निगम के सभी 35 वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को विस्तार से रखा और विकास से जुड़ी प्राथमिकताओं पर चर्चा की। खासकर शहर की साफ-सफाई, नियमित बिजली आपूर्ति और बेहतर जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर मेयर भोलू पासवान ने कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधि मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

कहा कि ननि के सभी वार्डों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। चास को स्मार्ट और स्वच्छ शहर बनाने के लिए ठोस कार्य योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। बैठक में भविष्य की योजनाओं को लेकर सामूहिक सहमति बनी और विकास कार्यों को गति देने के लिए समन्वय के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *