Advertisement

भारत की अगली आर्थिक छलांग सस्ती और भरोसेमंद बिजली पर निर्भर-अनिल अग्रवाल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा है कि भारत की आर्थिक वृद्धि का अगला चरण सस्ती, स्वच्छ और भरोसेमंद बिजली की उपलब्धता से तय होगा। उन्होंने कहा कि एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) और महत्वपूर्ण खनिजों से संचालित भविष्य की वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में ऊर्जा सुरक्षा निर्णायक भूमिका निभाएगी।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने विचार साझा करते हुए अग्रवाल ने कहा कि अमेरिका की तुलना में चीन की अर्थव्यवस्था भले ही आकार में छोटी हो, लेकिन उसकी बिजली उत्पादन क्षमता लगभग दोगुनी है। बिजली अवसंरचना में लंबे समय से किए गए निवेश के कारण चीन को एआई के दौर में बड़ी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिल रही है।

उन्होंने कहा कि एआई आधारित डेटा सेंटर, उन्नत विनिर्माण और खनिज प्रसंस्करण जैसे क्षेत्र अत्यधिक ऊर्जा-खपत वाले हैं। ऐसे में भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए मजबूत ऊर्जा अवसंरचना तैयार करनी होगी, ताकि उद्योगों और नवाचार को गति मिल सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *