एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग कोल वाशरी से हटाये गये आवार्डी मजदूरों मजदूरों ने नियोजन की मांग को लेकर एकबार फिर कमर कस ली हैं।
जानकारी के अनुसार 25 मई से पुनः आवार्डी मजदूर कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल शुरु कर दिया हैं। भूख हड़ताल में आवार्डी मजदूर महेंद्र रजक तथा कालेश्वर प्रजापति बैठे हैं, जबकि उन्हें आवार्डी मजदूर श्रीमती देवी, शिवराम सहित डिवीजन सिंह इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि बीते वर्ष झामुमो नेता मुमताज आलम के नेतृत्व में आवार्डी मजदूरों ने नियोजन की मांग को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल शुरु की थी, जिसे तत्कालीन महाप्रबंधक संजय कुमार के आग्रह पर राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के हस्तक्षेप के बाद बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने पहल करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधन के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त कराया गया था। इस दिशा में सीसीएल मुख्यालय पर भी आंदोलन के पश्चात पहल की गयी। बावजूद इसके किसी भी आवार्डी मजदूरों को आजतक नियोजन नहीं दिया गया। इसे लेकर 25 मई को पुनः आवार्डी मजदूरों ने भूख हड़ताल शुरु कर दिया है।
मौके पर उपस्थित आवार्डी मजदूर डिवीजन सिंह ने कहा कि सीजीआईटी नंबर वन तथा केश नंबर 58/1992 के प्रावधानो के तहत सीसीएल प्रबंधन अबतक आवार्डी मजदूरों का सत्यापन नहीं कर पायी है। कहा कि प्रबंधन की गलत नीतियों का खामियाजा आवार्डी मजदूरों को भुगतना पर रहा हैं। ऐसे में उनके पास यही विकल्प शेष रह गया है कि जबतक उन्हें नियोजन नहीं दिया जाता हैतबतक वे अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल जारी रखेंगे। कहा कि आवार्डी मजदूर बार बार छले जा रहे हैं। अब ऐसा नहीं होने देंगे। या तो जान दे देंगे अथवा नियोजन लेकर रहेंगे। डिवीजन सिंह ने बताया कि आज क्षेत्र के नये महाप्रबंधक एकेबी सिंह ने भूख हड़ताल पर बैठे आवार्डी मजदूरों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली है।
![]()













Leave a Reply