रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के जोधाडीह मोड़ स्थित जुडिओ के नए शोरूम का 5 जुलाई को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बोकारो विधायक श्वेता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस दौरान चास के महापौर भोलू पासवान, उपमहापौर पूजा कुमारी सहित कई गणमान्य अतिथि एवं स्थानीय रहिवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने फीता काटकर नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया तथा पूरे शोरूम का अवलोकन किया। सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान के सफल संचालन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दी।
मौके पर बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि चास-बोकारो में प्रतिष्ठित ब्रांडों के आगमन से शहर का व्यावसायिक विकास तेज होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऐसे प्रतिष्ठान ग्राहकों को बेहतर खरीदारी का अनुभव प्रदान करेंगे। महापौर भोलू पासवान ने कहा कि शहर लगातार विकास की ओर अग्रसर है। बड़े प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय व्यापार को नई पहचान मिलेगी तथा रहिवासियों को महानगरों जैसी सुविधाएं अपने शहर में ही उपलब्ध होंगी।

उपमहापौर पूजा कुमारी ने कहा कि नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शहर के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम है। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी उपस्थित रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
![]()













Leave a Reply