Advertisement

चलकरी उत्तरी में ‘सरकार आपके द्वार, विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड सरकार (Jharkhand government) द्वारा आपका अधिकार, ‘आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पेटरवार प्रखंड प्रशासन द्वारा 24 नवंबर को चलकरी उत्तरी पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत विभिन्न योजनाओं के स्टॉल लगाए गये।

आयोजित कार्यक्रम (Organized events) में बढ़ चढ़कर ग्रामीण लाभुक पहुंचे और योजनाओं की जानकारी लेते हुए प्रपत्र आदि भरे। जानकारी देते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दामोदर स्वरूप ने बताया कि विधवा, असहाय, वृद्धा आदि पेंशन के लिए प्रपत्र भरे गये।

अन्य स्टॉल में पीएम आवास, लालकार्ड, मुख्यमंत्री श्रम सृजन-कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रमकार्ड, आंगनवाड़ी की सुकन्या लाडली योजना, पशु चिकित्सा, कृषि ऋण, स्वास्थ्य जांच, कोविड वेक्सिनेशन, कंबल वितरण आदि अनेकों स्टॉल लगाए गये थे।

नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार चौरसिया कर रहे थे। साथ हीं यहां भू-अर्जन पदाधिकारी बोकारो जेम्स सुरीन ने सभी विभागों का निरीक्षण गहनता से किया। उन्होंने लाभुकों को आश्वस्त किया कि किसी के प्रति अन्याय नहीं होगा। लोगों को उनकी वाजिब हक अवश्य मिलेगा।

मौके पर कल्याण पदाधिकारी केसी डोराई बुरु, सीडीपीओ कार्यालय की तय्यबा खातून, पीएम आवास से विजय कुमार, पशु चिकित्सा पदाधिकारी धर्म रक्षित विद्यार्थी, डॉ कुंदन राज, ग्राम प्रधान निशा देवी, पूर्व पंसस अकलेश्वर ठाकुर, पंचायत सचिव भरत लाल प्रसाद, रोजगार सेवक रंजित कुमार आदि टीम में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *