न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है रामेश्वर कमार, अबतक नहीं मिला न्याय
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड में पुलिस सक्रियता के बाद भी साइबर अपराधियों के कारनामें आयेदिन सुर्खियां बटोर रही है। इसी कड़ी में 5 मई को एक मामला बोकारो जिला के हद में गांधीनगर थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है। जहां साइबर लूट के शिकार खासमहल कॉलोनी रहिवासी रामेश्वर कमार अपनी जमा राशि की वापसी के लिए बीते एक माह से दर-दर भटक रहे हैं।
ध्यान देने योग्य विषय है कि पीड़ित की शिकायत के बाद भी अबतक न तो स्थानीय थाना ने हीं मामला दर्ज किया है और न हीं शातिराना तरीके से लुटे गये धनराशि हीं वापस मिल पाया है। जिससे पीड़ित के बैंक खाते में अब उतनी भी राशि शेष नहीं बचा है कि उसकी निकासी कर वे न्याय के लिए दौड़ लगा सके।
गांधीनगर पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित रामेश्वर कमार ने कहा है कि उनका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक के गांधीनगर शाखा में है, जिसका खाता क्रमांक-11471757166 है। कहा है कि उनके उक्त खाता में पचास हजार से अधिक धनराशि जमा था, लेकिन अब उसमें सैकड़ा में राशि रह गयी है। पीड़ित के अनुसार उसके उपरोक्त खाता से बीते वर्ष 26 दिसंबर से अबतक कुल 50011 रुपये की निकासी कर ली गयी है। यह निकासी विभिन्न तारीखों में अलग अलग जगहों से की गयी है।
पीड़ित के अनुसार बीते माह अप्रैल में जब वह आवश्यक राशि निकासी के लिए बैंक शाखा गया तो बैंक कर्मी द्वारा बताया गया कि उसके खाते में निकासी योग्य धनराशि नहीं है। खाता की पोस्टिंग कराने के बाद उसे लूट का आभास हुआ। बताया कि बैंक कर्मी निरंजन के सलाह के बाद वह गांधीनगर थाना जाकर लिखित तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले में उसे कोरा आश्वासन दिया गया। उसने बताया कि जब वह पुनः थाना पहुंचा तब उसे साइबर थाना बोकारो जाने की ताकिद की गयी। इसके बाद वह बीते 4 मई को साइबर थाना पहुंचा। उसे बताया गया कि मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है, लिहाजा उसे गांधीनगर थाना में मामला दर्ज करवाना होगा। वहां से मामला साइबर थाना आएगा तब मामले में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
गांधीनगर थाना परिसर के समक्ष पीड़ित ने बताया कि थाना प्रभारी धनंजय सिंह द्वारा कहा जा रहा है कि मामले की जांच और कार्रवाई का जिम्मा पुलिस अधिकारी राज किशोर सिंह को सौंपा गया है। थाना में तैनात एएसआई एस उरांव के अनुसार राजकिशोर सिंह छुट्टी पर है। लिहाजा पुनः उसने थाना में तहरीर दी है।
इस बावत एसबीआई गांधीनगर शाखा प्रबंधक सिम्पी वर्मा ने दूरभाष पर बताया कि मामला 50 हजार से अधिक की ठगी का होने के काटने पीड़ित को थाना में मामला दर्ज कराने के बाद बैंक से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंक से जुड़े किसी प्रकार का समस्या को लेकर पीड़ित को उनसे सीधा संपर्क करना चाहिए। उन्होंने 6 मई को पीड़ित को उनसे संपर्क करने के लिए बुलाया है।
सवाल है कि इतना गोलटू गोलटू घूमने के बाद भी पीड़ित रामेश्वर कमार अब भी अपनी लूटी राशि वापसी तथा न्याय के लिए भटकने को मजबूर है। पीड़ित के अनुसार अब तो उसके पास इतना पैसा भी नहीं है कि वह जिला मुख्यालय बोकारो जाकर अपनी फरियाद उच्चाधिकारी से कर सके।
![]()













Leave a Reply