सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में मनोहरपुर स्थित कोयल नदी से इन दिनों बड़े पैमाने पर बालू माफियाओं द्वारा स्थानीय पुलिस के संरक्षण में चोरी छिपे ट्रैक्टरों से बालू के अवैध कारोबार बे-रोक टोक जारी है।
बताया जा रहा है कि अवैध बालू की सप्लाई माफियाओं द्वारा मनोहरपुर के साथ सारंडा के विभिन्न गांवों में किए जा रहे हैं। जिसे रोक पाने में पुलिस प्रशासन नाकाम रही है।
प्राप्त खबर के अनुसार मनोहरपुर स्थित कोयल नदी के घाटों से बालू माफियाओं द्वारा बेखौफ इस तरह खुलेआम बालू के उठाव किए जाते हैं जैसे उन्हें किसी का डर नहीं है। बालू का उठाव के पीछे राज्य सरकार के साथ जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का हाथ होने की खबर है। जिसके चलते ही घाटों से अवैध बालू का उठाव संभव हो रहा है।
इस बावत पुलिस प्रशासन से पुछे जाने पर कहा जाता है कि यह काम राज्य सरकार के इशारे पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के बालू माफियाओं के साथ मिलीभगत से ही हो रही है।
उक्त तथ्यों को इंडियन पीस पार्टी के अध्यक्ष किशोर लोहार ने 29 मार्च को बताते हुए कहा है कि वर्तमान प्रशासन द्वारा कहा जाता है कि अभी किसी बालू से लदी ट्रेक्टर को पकड़ लिया जाए तो कुछ ही घंटे में फोन के रिंग बजने लगेंगे। इससे साबित होता है कि बालू की हो रही चोरी के पीछे राज्य सरकार से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का हाथ है।
कहा गया कि बालू के अवैध कारोबार से सरकार को हर रोज लाखों का नुकसान उठाना पर रहा है। ज्ञात हो कि कोयल नदी से बालू के उठाव के लिए क्षेत्र के रहिवासियों ने राज्य सरकार से बालू की टेंडर जल्द कराने की मांग की है। जिससे आए दिन हो रही बालू के अवैध कारोबार पर अंकुश लग सके।
![]()













Leave a Reply