रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर जरीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम तांत्री कुम्हारडीह में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान एक मिनी अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।
छापामारी में मौके से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, स्पिरिट तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। जब्त सामग्री में 120 लीटर स्पिरिट, 40 लीटर तैयार रंगीन शराब, 750 एमएल की ओल्ड मोंक ब्रांड की 24 प्लास्टिक बोतलें, झारखंड सरकार का नकली ईएएल, विभिन्न ब्रांड्स के स्टीकर, ढक्कन एवं खाली बोतलें शामिल हैं।
उत्पाद विभाग द्वारा 8 जनवरी को बताया गया कि इस मामले में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। बताया गया कि छापामारी दल में निरीक्षक उत्पाद विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक उत्पाद सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक उत्पाद महेश दास सहित अधीनस्थ उत्पाद बल शामिल थे। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा।
![]()













Leave a Reply