हिंदी के प्रचार-प्रसार व् प्रगति की समीक्षा में कार्मिक विभाग को राजभाषा चल शील्ड
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में 25 मार्च को राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
रेल मंडल सभाकक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन ने की। बैठक के दौरान रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यालयों में हिंदी के उपयोग की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। डीआरएम सरन ने विभिन्न विभागों द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को राजभाषा का उपयोग और अधिक बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर हिंदी के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजित हिंदी पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार रेशमा रानी, द्वितीय पुरस्कार पवन कुमार एवं मुकेश कुमार, तृतीय पुरस्कार नीरज कुमार शर्मा एवं सुजीत कुमार प्रसाद, प्रेरणा पुरस्कार प्रवीण कुमार, गौतम देव, चंदन कुमार पांडेय एवं रोशन कुमार महतो को दिया गया।
कार्मिक विभाग को मिली राजभाषा चल शील्ड
जानकारी के अनुसार आलोच्य तिमाही में हिंदी में सर्वाधिक और सराहनीय कार्य करने के लिए कार्मिक विभाग को विशेष सम्मान दिया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी दिलीप पासवान को डीआरएम द्वारा अंतर्विभागीय राजभाषा चल शील्ड प्रदान की गई। इस विशेष बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती, राजभाषा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी दिलीप कुमार सहित अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राजभाषा अधिकारी द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
![]()













Leave a Reply