सीसीएल बीएंडके क्षेत्र में राजभाषा माह का शुभारंभ
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके के करगली ऑफिसर्स क्लब में 14 सितंबर को राजभाषा माह का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) चितरंजन कुमार और महिला समिति अध्यक्षा श्वेता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
राजभाषा माह शुभारंभ के अवसर पर जीएम चितरंजन कुमार ने कहा कि हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं है। यह हमारी संस्कृति, हमारी पहचान और हमारे राष्ट्र का गौरव है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी को सीखना आवश्यक हो सकता है, परंतु अपनी मातृभाषा का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। कहा कि हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग कर हम अपने कार्यों में सरलता और सुलभता ला सकते हैं। यह हमारी मातृभाषा है, जिसे प्रोत्साहित करना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को भी इससे जोड़ना चाहिए।

इस अवसर पर हिंदी माह के दौरान होने वाले विभिन्न आयोजनों की जानकारी साझा की गई। जिसमें निबंध प्रतियोगिता, काव्य पाठ, हिंदी पखवाड़ा और हिंदी कार्यशाला शामिल है। अंत में सभी अतिथियों ने हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक उपयोग करने का संकल्प लिया। संचालन नोडल ऑफिसर प्रेक्षा मिश्रा ने किया।
इस अवसर महाप्रबंधक सह अमलाधिकारी खनन के. एस. गैवाल, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक (एएफएम) जी. चौबे, परियोजना पदाधिकारी (पीओ) वी. एन. पांडेय, अमलाधिकारी मानव संसाधन विनय रंजन टुडु, प्रबंधक एचआर पी. एन. सिंह व् आर. पी. यादव, प्रबंधक चिंतामणि मांझी, सीसीएल कर्मी संजय पांडेय, पुष्पांजलि तिवारी, परवेज अख्तर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply