Advertisement

झमाझम बारिश ने किया समस्तीपुर के सड़को व् गलियों को बेहाल

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार के समस्तीपुर जिला मुख्यालय सहित शहर के सड़को तथा गलियों में जिला प्रशासन तथा नगर निगम की लापरवाही देखने को मिला, जब 29 मई को हुई झमाझम बारिश से सड़के तथा गलियां पानी से लबालब हो गया।

ज्यों-ज्यों दर्द बढ़ता गया, दवा से राहत के बजाय मर्ज बढ़ता ही गया। यह लोकोक्ति समस्तीपुर नगर निगम पर सटीक बैठता है। नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी के लिए नाला, सड़क, स्लैब, कल्वर्ट निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपए का वारा-न्यारा कर आयुक्त, मेयर, उप मेयर, पार्षद द्वारा जल निकासी का दावा खोखला साबित हुआ जब 29 मई की सुबह की हल्की वर्षा ने नगर निगम के क्रांति होटल के पास की मुख्य सड़क समेत विवेक-विहार, काशीपुर, आदर्शनगर, आजादनगर, बारह पत्थर, सरोजिनी गली आदि की मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे वाहनों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसे लेकर भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने नगर निगम में जल निकासी मद में डकारे गये करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई एवं संपूर्ण शहर से जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *