Advertisement

नेहरू ग्राउंड स्वांग में स्वास्थ्य मेला का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के स्वांग स्थित नेहरू ग्राउंड में 10 जनवरी को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मंत्री पुत्र, प्रखंड प्रमुख, बीडीओ एवं सीओ ने किया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया द्वारा स्वांग स्थित नेहरू ग्राउंड में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता सह मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र सह झामुमों युवा मोर्चा बोकारो जिला उपाध्यक्ष विनय कपूर, विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, मुखिया बलराम रजक, पंसस सुशीला देवी, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, मुखिया पति आशीष कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।

स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार ने किया। इस स्वास्थ्य मेला में विभिन्न बीमारी से संबंधित 20 स्टॉल लगाए गए थे। वहीं बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, सिक्वल सेल सहित कई जांच शिविर लगाए गए थे। इस दौरान अतिथियों ने मेला में बने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनय कपूर ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाना है, ताकि आम नागरिकों को उनके ही क्षेत्र में सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *