Advertisement

आगामी एक फरवरी को सेल बोकारो में हाफ मैराथन का आयोजन-मणिकांत धान

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के सौजन्य से आगामी एक फरवरी को बोकारो में हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसकी घोषणा बोकारो के सेक्टर चार एफ स्थित इस्पात स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सेल बोकारो के चीफ ऑफ कम्युनिकेशन मणिकांत धान द्वारा की गई।

बताया गया कि हाफ मैराथन की शुरुआत सेक्टर चार स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम से होगी। जिसका पंजीकरण के लिए वेबसाइट www.bokaromarathon.com जारी की गई है। यह वेबसाइट हिंदी में भी उपलब्ध है। इस वेबसाइट पर पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। कहा गया कि सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। जबकि पंजीकरण शुल्क 150 रूपये और अंतिम तारीख आगामी 20 जनवरी निर्धारित की गई है।

बताया गया कि एक फरवरी को आयोजित सेल बोकारो हाफ मैराथन 21.2 किलोमीटर,10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर तथा दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए 2 किलोमीटर की विशेष दौड़ आयोजित होगी। जिसे 3 आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। कहा गया कि पुरुष और महिला प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। बताया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष धावकों की संख्या अधिक होने की संभावना है।

संवाददाता सम्मेलन में सेल बोकारो हाफ मैराथन कार्यक्रम प्रमुख मणिकांत धान, नगर सेवा प्रबंधक कुंदन कुमार, वित्त विभाग के कृष्ण चंद्र, वरीय प्रबंधक अभिनव शंकर, उप प्रबंधक अंजनी कुमार उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *