प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में 5 मई को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हजारीबाग जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बेबी देवी ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुंजन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की मंशा ठीक नही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक तो 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका था और तदनुसार संविधान में भी आवश्यक अनुच्छेद जैसे 330 ए, 332 ए, 334 ए को जोड़ा जा चुका है।
सवाल ये उठता है कि महिला आरक्षण विधेयक दुबारा कैसे पेश हुआ? उन्होंने कहा कि जब कोई विधेयक पर वोटिंग होता है और वोटिंग पर विधेयक निरस्त होता है तो किसी भी देश के प्रधानमंत्री को नही देखा गया है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री कुर्सी में बैठकर मीडिया के माध्यम से टीवी पर जनता को भ्रमित करने वाला भाषण देते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में संविधान विधेयक के गिरने से परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार की साजिश विफल हो गई है जो लोकतंत्र और संविधान की जीत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करना चाहती थी, जिससे बिना जातीय आकड़ों को मनमाने ढंग से राजनीतिक लाभ उठाया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के नाम पर केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष को भ्रमित कर राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है और भाजापा के सांसद, विधायक और अधिकांश नेता नेत्री मीडिया के माध्यम से जुलूस तथा रैली निकालकर देश की महिलाओं से झूठ बोल कर कांग्रेस के खिलाफ भड़का रही है। कहा कि कांग्रेस ने इसे राजनैतिक संज्ञान में लिया है।
कार्यक्रम के पश्चात पोस्टकार्ड में महिला आरक्षण लागू करो, आज करो और अभी करो लिखकर पेठीया टाड़ पोस्ट आफिस में विरोध प्रदर्शन किया गया, ताकि देश की महिलाओं को सच्चाई से रुबरू कराया जा सके। उन्होंने ओबीसी महिला को एसटी महिला के तर्ज पर आरक्षण देने की मांग की। कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सदा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी मजबूती से महिलाओं के लिए अपनी आवाज उठाते रहेगी।
जानकारी देते हुए हजारीबाग जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि बैठक तथा विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश सचिव पिंकी सिंह, रामगढ़ जिलाध्यक्ष मंजू जोशी, बोकारो जिलाध्यक्ष अजंता सामद, उषा रानी, किरण देवी, रूणा देवी, अनिता देवी, सविता देवी, उषा देवी सहित दर्जनों महिला नेत्री उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply