रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित बोकारो जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय एवं समापन सत्र में 28 मई को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का माध्यम है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है।

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पायदान तक विकास कार्य पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के झारखंड प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल, भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज सहित कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।
प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम को सफल बनाने में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका खवास, निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयदेव रै एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समापन समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
![]()













Leave a Reply