प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट क्षेत्र के कर्माटांड़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य एवं समाजसेवी देवनारायण प्रजापति के आगमन पर स्थानीय ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बीते 16 जून को भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय सदस्य प्रजापति ने स्थानीय श्रीहनुमान मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना की। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित जनों से संवाद करते हुए समाज में एकता, भाईचारा एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। स्थानीय रहिवासियों ने फूल-माला भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा साथी एवं ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे। सभी ने प्रजापति के नेतृत्व एवं समाज के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। कर्माटांड़ में मिले अपार स्नेह और सम्मान के लिए उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव जनता की सेवा, समाज के उत्थान एवं क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, पप्पू प्रजापति, महावीर यादव, गोवर्धन रजवार, अनिल यादव, जलेश्वर रजवार, सहदेव रजवार, जमुना यादव, कृष्ण यादव, बबली यादव, मिथलेश यादव, रूपलाल यादव सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply