प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। रामनवमी को लेकर बोकारो जिला उपयुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने 26 मार्च को जिला के हद में पेटरवार में अखाड़ा स्थल का निरीक्षण किया। वहीं पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत के मेलाटांड स्थित वीणा परिषद में आयोजित चैती दुर्गा पूजा सह बासंतिक नवरात्र महोत्सव के अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा, बेरमो एसडीएम मुकेश मछुवा, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक राम तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने पंडालों का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर स्थानीय वीणा परिषद एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सभी अधिकारियों का अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंडालों की व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मौके पर बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति सहित जिला परिषद के सदस्य गण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply