Advertisement

डीएवी सेक्टर चार में नव प्रवेशी छात्रों के लिए भव्य इंडक्शन प्रोग्राम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा अष्टम एवं ग्यारहवीं के नव प्रवेशी विद्यार्थियों के लिए 26 मार्च को इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य एस. के. मिश्रा एवं अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की गौरवशाली परंपरा, उत्कृष्ट परिणाम और सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा आगामी 28 मार्च को आयोजित होगी।

इस दौरान विद्यालय की आधुनिक सुविधाओं यथा स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं खेल व्यवस्था की जानकारी दी गई। साथ ही नैतिक शिक्षा, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर देने की बात कही गई। कार्यक्रम में सह-पाठयक्रम गतिविधियों और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई गई। अंत में सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *