Advertisement

सरकार समय पर धान बीज उपलब्ध कराए, किसानों पर न बढ़े आर्थिक बोझ-सुकदेव

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा रहिवासी किसान सुकदेव महतो ने राज्य सरकार से किसानों को समय पर खाद एवं धान बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।

उन्होंने 19 जून को भेंट में कहा कि यदि सरकार द्वारा सही समय पर धान बीज उपलब्ध कराया जाता, तो किसानों को बाजार से 1500 रुपये प्रति बोरा की ऊंची कीमत पर बीज खरीदने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। महतो ने कहा कि सरकार की यह बड़ी कमजोरी है कि किसानों की जरूरतों के अनुरूप समय पर बीज और खाद की व्यवस्था नहीं हो सकी। इससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि किसानों के हित में शीघ्र धान बीज उपलब्ध कराया जाए, ताकि खेती-किसानी प्रभावित न हो और किसानों को राहत मिल सके।

मानसून के आगमन को देखते हुए सुकदेव महतो ने 19 जून को अपने खेतों में धान की बुआई (धुरियां बिहन) का कार्य शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी भी सरकार के पास अवसर है कि किसानों की समस्याओं को समझते हुए तत्काल आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समय पर धान बीज उपलब्ध कराती तो किसानों को महंगे दाम पर बीज नहीं खरीदना पड़ता। सरकार को किसानों की चिंता करते हुए जल्द खाद और बीज उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि किसानों को आर्थिक बोझ का सामना न करना पड़े।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *