Advertisement

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक होगी आयोजित-बीडीओ

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। पुरे झारखंड राज्य में सरकार द्वारा 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक एकबार फिर सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम सभी प्रखंडों में आयोजित होगी। उक्त बातें बोकारो जिला के हद में गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो ने 20 नवंबर को अपने कार्यालय कक्ष में कही।

उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार के निर्देश पर 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक गोमिया प्रखंड के सभी पंचायतों में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। बीडीओ महतो ने प्रखंड कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि मुख्य सचिव, झारखंड सरकार के जारी आदेश के मुताबिक विभिन्न पंचायतों में निर्धारित तिथि और स्थान पर शिविर लगाकर राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही आमजनों को उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गोमिया प्रखंड के सभी 36 पंचायतों के लिए क्रमवार शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सदस्यता, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, गुरूजी स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री माईयां सम्मान योजना, पशुधन योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, अबुआ आवास योजना, आयुष्मान कार्ड वितरण तथा सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वन पट्टा से संबंधित कार्य का निपटारा किया जाएगा।

बीडीओ ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की योजनाओं को सीधे आमजनों तक पहुँचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रखंड के हर पंचायत के अधिक से अधिक रहिवासीयों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। कहा कि सभी विभागों के कर्मचारी एवं पदाधिकारी शिविरों में मौजूद रहेंगे। मौके पर ही अधिकतर आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों एवं पत्रकारों उन्होंने अपील की कि इसका प्रचार प्रसार जरुर करें, ताकि सरकार के लाभकारी योजनाओं से कोई वंचित न रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *