विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया के सामाजिक कार्यकर्त्ता नीरज को आगामी 28 जुलाई को यूथ आइकॉन अवार्ड से नवाजा जायेगा। यह अवार्ड उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें दिया जायेगा।
जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में तुलबुल पंचायत रहिवासी समाजसेवी नीरज कुमार को आगामी 28 जुलाई को प्रतिष्ठित हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड और राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम 2026 के सामाजिक कार्यकर्ता श्रेणी सम्मान से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि, यूथ आइकॉन अवार्ड प्रति वर्ष पूरे देश से समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे 30 युवाओं को दिया जाता है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले नीरज के चयन से पूरे गोमिया क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नीरज अब तक खेल, कला और सामाजिक क्षेत्र में कुल 199 अवार्ड हासिल कर चुके हैं। हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड मिलते ही उनके जीवन में अवार्ड का दोहरा शतक पूरा हो जाएगा। बताया जाता हैं कि पूर्व में नीरज को डॉ नीलांचल साहू स्मृति पुरस्कार मानद उपाधि से नवाजा जा चुका है। महिला एवं बाल विकास विभाग गुना द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया है।
वर्ष 2021 से सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके प्रेरणादायी सफर के लिए अब यह सम्मान दिया जा रहा है। नीरज हेल्पिंग हैंड राइजिंग स्टार के संस्थापक व कोऑर्डिनेटर हैं। कला के क्षेत्र से भी जुड़े नीरज सूर्य ग्रहण में दो बार व जीरो शैडो डे पर शोध कर चुके हैं। कोविड के समय 104 में सेवा दी थी। वर्ष 2023-25 तक नीति आयोग के प्रोजेक्ट एस्पिरेशनल भारत कोलैबोरेटिव पर गुना जिला मध्य प्रदेश में फैलोशिप की। वर्तमान में नीरज झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो ब्लॉक में लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन में सीनियर एक्जीक्यूटिव सोशल डेवलपमेंट के तौर पर कार्यरत हैं।
![]()













Leave a Reply