प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में धुर्वा मोड़ से गोमिया पुलिस ने 30 टन अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ा है। ट्रक चालक फरार होने में सफल रहा। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार बीते 7 जनवरी की रात लगभग 10 बजे गुप्त सूचना के आधार पर गोमिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 30 टन अवैध कोयला लदे एक ट्रक क्रमांक-JH02B/8817 को जब्त किया है।
इस संबंध में 8 जनवरी को थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि साड़म की ओर से अवैध कोयला लदा ट्रक गोमिया की तरफ आ रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए गश्ती दल को बिरसा बाड़ा क्षेत्र में सतर्क किया गया। बताया कि गश्ती वाहन को देखकर ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और गोमिया के धुर्वा मोड़ के समीप उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार ट्रक में अवैध रूप से लगभग 30 टन कोयला लदा था। वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर गोमिया थाना ले आई है। इस मामले में गोमिया थाना में कांड क्रमांक 3/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। इस बावत गोमिया के पुर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने सरकारी संरक्षण में अवैध कोयला कारोबार संचालित होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार के मामले में बेलगाम होकर राज्य से खनीजो का अवैध तरीके से दोहन कर लूट के सागर में गोते लगा रही है।
![]()













Leave a Reply