राजनीति और खेल में ज्यादा अंतर नहीं होता-योगेंद्र प्रसाद
प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। राजनीति और खेल में ज्यादा अंतर नहीं होता है। जैसे बल्ले और बॉल का सामंजस्य हो तो मैच जीता जा सकता है। जिस तरह राजनीति में जनता से संपर्क हो तो चुनाव जीता जा सकता है। मैं शुभकामनाएं देता हूं कि विजेता और उपविजेता दो पार्ट है जो जीतेगा उनके लिए भी है जो हारेंगे उनके लिए भी की बल्ले और गेंद में सामंजस स्थापित करना सीखें, ताकि अगला टूर्नामेंट जीता जा सके।
उक्त बातें बीते 3 मई की देर संध्या बोकारो जिला के हद में तेनुघाट जुबली मैदान में आयोजित उर्मिला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने फाइनल मैच का उद्घाटन के अवसर पर कहा। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं को अपने प्रतिभा दिखाने और निखारने का अच्छा अवसर है। इस तरह के मैच आयोजन से कई युवाओं के प्रतिभा को उचित पहचान कर उचित पटल पर ले जाने का अवसर प्राप्त होता है। इस तरह के आयोजन करने वाले कमेटी को वे साधुवाद देते है। कहा कि उलगड्डा, पेटरवार, ललपनिया, स्वांग में मैदान चयनित किया गया है, जिसे स्टेडियम का रूप बनाने का कदम उठाया गया है।

मंत्री ने कहा कि तेनुघाट में उर्मिला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है। कहा कि बीते वर्ष उर्मिला देवी जो कुंभ स्नान करने जा रही थी, मगर सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। वह सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। बताते चले कि उर्मिला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट पर गेम डिसाइडर घरवाटांड़ की टीम ने कब्जा जमाया। जो बीते 2 मई की रात खेला गया था। रात्रि में खेले गए फाइनल मुकाबले में गेम डिसाइडर घरवाटांड़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोमिया टाइटंस की टीम ने धीरज के 12 और संदीप के 11 रनो की बदौलत निर्धारित आठ ओवर में 54 रन बनाए। गेम डिसाइडर घरवाटांड़ की ओर से टिंकू कुमार एवं गोपाल यादव ने तीन तीन विकेट लिया।

जवाबी पारी खेलते हुए गेम डिसाइडर घरवाटांड़ की टीम ने तीन विकेट खोकर 55 रन बनाए। जिसमे टिंकू ने आठ गेंदों पर 15 रन और मनोज ने 14 रन बनाए। टिंकू को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गोपाल यादव को चुना गया।
मैच में अंपायर की भूमिका दीपक यादव एवं चुन्नू पांडेय, स्कोरर की भूमिका विक्की कुमार, कमेंटेटर की भूमिका सत्यम कटरियार, सौरभ सिंह एवं शिवम कटरियार ने निभाई। वहीं टूर्नामेंट को सफल बनाने में रामजीत, अमन, सौरभ श्रीवास्तव, अभिनीत नंदन, मोंटी कटरियार, पीयूष, राज, दीपक, लाल बाबू, रौशन कुमार ने अहम भूमिका निभाई।
पारितोषिक वितरण तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंसस अजीत कुमार पांडेय, अधिवक्ता रमेंद्र कुमार सिन्हा, समाजसेवी दया शंकर गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, मंटू यादव द्वारा किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को शिल्ड एवं नगद 15,000 रुपए एवं 10,000 रुपए देकर सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply