Advertisement

सीसीएल केंद्रीय अस्‍पताल गांधीनगर में हृदय रोग संबंधी नि:शुल्‍क चिकित्‍सीय शिविर

मैक्स अस्‍पताल के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्‍ट डॉ राजीव राठी देंगे सेवा

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखण्ड)। झारखंड की राजधानी रांची के काँके रोड स्थित सीसीएल के केंद्रीय अस्‍पताल गांधीनगर में 25 मार्च को नि:शुल्‍क हृदय रोग संबंधी चिकित्‍सीय शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन किया जा रहा है।

इस चिकित्‍सीय शिविर में मैक्स अस्‍पताल नई दिल्ली के प्रसिद्ध चिकित्‍सक डॉ राजीव राठी (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्‍ट) हृदय रोग से ग्रसित मरीजों का जांच कर चिकित्‍सीय सलाह देंगे। शिविर प्रातः 9 बजे से आयोजित किया गया है।

सीसीएल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस निःशुल्क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का लाभ उठा सकते हैं। कहा गया कि मरीज के पास यदि पुराने ईलाज की रिर्पोट अथवा जाँच से संबंधित को चिकित्सिय कागजात हों तो उसे अवश्‍य अपने साथ लाये। कहा गया कि सीसीएल द्वारा नियमित तौर पर देश के ख्‍याति प्राप्‍त विशेषज्ञ चि‍कित्‍सकों को आमंत्रित कर विभिन्‍न बीमारियों से संबंधित स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का आयोजन किया जाता है।

कहा गया कि उक्त शिविर का उद्देश्‍य जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के अत्‍याधुनिक ईलाज की सुविधा उनके घर के निकट ही प्राप्‍त हो सके तथा इससे अधिक से अधिक जरूरतमंदो को लाभान्वित करना है तथा समाज में निरोगता को बढ़ावा देना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *