प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल डिग्री कॉलेज के समीप ओवरब्रिज में दो बाईकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें चार युवक घायल हो गए। घायलों को तत्काल डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज हेतु लाया गया जहां सभी का इलाज करवाया गया। घायलों में एक युवक मो. अनवर को सर में गंभीर चोट आई है। जिसका प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु बोकारो अस्पताल रेफर कर दिया है।

उक्त घटना 5 जून की रात्रि लगभग नौ बजे की बतायी जा रही है। घायलों में बोकारो थर्मल फेस टू कॉलोनी रहिवासी 21 वर्षीय युवक मो. अनवर सहित कथारा रहिवासी कमलेश चौहान एवं राहुल कुमार सहित एक अन्य शामिल हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि एक अपाची बाइक जो बोकारो थर्मल से कथारा की ओर जा रहा था वह अचानक ओवरब्रिज के डिवाइडर से पुनः बोकारो थर्मल की ओर घूम गया। जिसके चपेट में कथारा से बोकारो थर्मल की ओर आ रही हीरो डीलक्स बाइक आ गया और दोनों बाईकों के बीच डिग्री कॉलेज के समीप डिवाइडर में टक्कर हो गई।
![]()













Leave a Reply