Advertisement

बेरमो कोयलांचल में चार दिवसीय चैती छठ पूजा धूमधाम से संपन्न

करगली गेट दामोदर नदी घाट मे उदीयमान सूर्य को छठ व्रतीयों ने की अर्घ्य अर्पण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में लगातार चार दिनों तक चले आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा के अवसर पर 25 मार्च को सैकड़ो छठ व्रती ने उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

चैती छठ पूजा के अवसर पर दामोदर नदी, बोकारो नदी, कोनार नदी, जलाशय तथा घर के छत पर बनाए गए छठ घाटों पर पूजा सामग्री लेकर जहां बीते 24 मार्च की शाम को छठ व्रतियों ने अस्तचलगामी भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य दिया, वहीं 25 मार्च की अहले सुबह उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ को संपन्न किया।

इस अवसर पर बेरमो कोयलांचल के तुरियो, ढोरी खास, फुसरो, करगली गेट, जरीडीह बाजार, जारंगडीह, रेलवे कॉलोनी व् असनापानी, कथारा सहित दर्जनों छठ घाटों पर छठ व्रतीयों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच ठेकुआ, फल आदि का प्रसाद वितरण कर स्वयं अन्न जल ग्रहण की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *