प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर गांव में आयोजित अनूप कुमार पांडेय की माताजी के श्राद्धकर्म कार्यक्रम में 24 मई को गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि माता का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है। मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद परिवार की सबसे बड़ी शक्ति होती है। उनके निधन से परिवार को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में वे पूरी संवेदना के साथ परिवार के साथ खड़ी हैं और ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।श्राद्ध कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य, ग्रामीण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
![]()













Leave a Reply