Advertisement

पूर्व विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना, परिजनों को बंधाया ढांढस

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मंजुरा रहिवासी रवि शंकर महतो के घर आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सिकंदर कपारदार शामिल हुए। इस दौरान नेताओं ने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि प्रियजनों का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। ऐसे कठिन समय में हम सभी को परिवार के साथ खड़े रहकर उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

झामुमो के वरिष्ठ नेता सिकंदर कपरदार ने कहा कि दिवंगत के सामाजिक योगदान और उनके द्वारा स्थापित मानवीय मूल्यों को सदैव याद रखा जाएगा। हम सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। मौके पर उपस्थित गणमान्य जनों ने भी दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन एवं योगदान को स्मरण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *