Advertisement

अखंड हरि कीर्तन में शामिल पूर्व विधायक ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के हिसीम पंचायत में आयोजित अखंड हरि कीर्तन कार्यक्रम में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत वातावरण में पूर्व विधायक ने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों और रहिवासियों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पुर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे कार्यक्रम आमजनों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कहा कि आयोजित अखंड हरि कीर्तन में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने भगवान से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता को सशक्त बनाते हैं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *