Advertisement

आरव सुपर मार्ट का पूर्व विधायक ने की फीता काट कर उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत मेन रोड के निकट 24 मई को आरव सुपर मार्ट का उद्घाटन गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि पुर्व विधायक ने कहा कि स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और आधुनिक खरीदारी का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से पेटरवार ग्रामीण क्षेत्र में आरव सुपर मार्ट का शुभारंभ किया गया है। इस नए मार्ट के खुलने से अब ग्रामीण क्षेत्र के रहिवासियों को अपने दैनिक उपयोग का सामान, किराना, प्रसाधन सामग्री उचित मूल्य पर मिल सकेंगे। मार्ट के खुलने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

आरव सुपर मार्ट के संचालक राकेश सेठी ने बताया कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़े शहरों जैसी सुविधा और ब्रांडेड उत्पाद सीधे उनके गाँव में उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें सही दामों पर बढ़िया सामान मिल सके और खरीदारी के लिए उन्हें दूर न जाना पड़े। मौके पर शिल्पा शेठी, आरव सेठी, अर्णव शेठी, प्रकाश महतो, अनूप शेठी, शौकत अंसारी, मनोज महतो, सत्यम प्रसाद, बबली जैन आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *