Advertisement

मधुकरपुर में मीना कॉम्पलेक्स के उद्घाटन में पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत में मुखिया राजेंद्र महतो द्वारा निर्मित नए मीना कॉम्पलेक्स का भव्य शुभ उद्घाटन समारोह 28 मार्च को आयोजित किया गया।

इस अवसर पर गोमियां के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने फीता काटकर कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण रहिवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मुखिया द्वारा किए गये इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस कॉम्पलेक्स से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि मधुकरपुर पंचायत में मीना कॉम्पलेक्स का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इससे स्थानीय रहिवासियों को सुविधाएं मिलने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। वे मुखिया को इस पहल के लिए साधुवाद देते है।

मुखिया राजेंद्र महतो ने कहा कि यहां मीना कॉम्पलेक्स चालू करने का उद्देश्य क्षेत्र के रहिवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना है। कहा कि आने वाले समय में यह कॉम्पलेक्स क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने मुखिया को इस नए कार्य के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *