प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह पुनर्वास क्षेत्र जैनमोड़ रहिवासी सुरेश सिंह की धर्मपत्नी एवं पत्रकार विप्लव सिंह की माताजी के श्राद्ध कार्यक्रम में 29 मार्च को बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्राद्ध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन, स्थानीय गणमान्य रहिवासी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
पूर्व विधायक बाटुल ने इस अवसर पर कहा कि विप्लव की माताजी का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन में सादगी, संस्कार और त्याग का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दु:ख की घड़ी को सहने की शक्ति दे। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और सामूहिक रूप से ओम शांति का उच्चारण किया।
![]()













Leave a Reply