प्रखंड प्रमुख के नेतृत्व में महिलाओं ने की महाप्रबंधक से भेंट
प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में ऑफिसर क्लब कथारा में हुए शादी समारोह में बचे भोजन को खाने से पांच मवेशियों की मौत हो गयी। इसे लेकर स्थानीय बोड़िया वस्ती की दर्जनों महिलाएं भाजपा नेत्री सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी के नेतृत्व में 5 मई की देर संध्या सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक से भेंट की।
इस बावत भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने बताया कि बीते एक मई को ऑफिसर क्लब कथारा में शादी समारोह था। समारोह में बचे भोजन को दूसरे दिन 2 मई को बोड़िया वस्ती के मवेशियों को खिला दिया गया, जिसके बाद मवेशियों का पेट फुलना शुरु हो गया। इसके बाद एक-एक कर पांच मवेशियों की मौत हो गयी। महिला नेत्री के अनुसार मवेशी मालिकों के आग्रह के बाद उन्होंने महिलाओं के साथ महाप्रबंधक ए. के. बी. सिंह से भेंट कर मामले से अवगत करायी। महाप्रबंधक ने इसे लेकर गंभीरता दिखाते हुए तत्काल क्लब के केयर टेकर दिलीप सहित महिला सुरक्षा कर्मियों को अपने कार्यालय कक्ष बुलाकर स्थिति से अवगत हुए। कहा कि महाप्रबंधक ने घटना पर चिंता व्यक्त की है।
उपस्थित बोड़िया उत्तरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्या सोनमती देवी के अनुसार विषाक्त भोजन के सेवन से बोड़िया वस्ती रहिवासी जसवा देवी के दो गाय के अलावा आरती देवी, ललिता देवी तथा यशोदा देवी के एक-एक गाय की मौत हो गयी है। पंसस के अनुसार उक्त गाय उनके आमदनी का श्रोत था। मौके पर प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, पंसस सोनामती देवी सहित कलावती देवी, गीता देवी, हेमिया देवी, आरती देवी, ललिता देवी, यशोदा देवी, सावित्री देवी, चंद्रकांता कुमारी, गुलेश्वरी देवी, कर्मी देवी, सुनीता देवी, जसवा देवी, पुष्पा देवी आदि उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply