Advertisement

बंगाल, असम व् पांडुचेरी में जीत पर बोकारो थर्मल भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत से उत्साहित भाजपाईयों ने 5 मई की संध्या बोकारो थर्मल स्थित भाजपा कार्यालय में जमकर जश्न मनाया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के प्रेरणा पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। तत्पश्चात एक दुसरे को गुलाल लगा कर एवं झाल मुढ़ी बांट कर विजयोत्सव मनाया गया। भाजपा कार्यालय से गाजा बाजा के साथ जूलूस की शक्ल में सैकड़ो समर्थक महावीर मंदिर पहुंचकर नारियल और प्रसाद के साथ पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत यादव, भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, विनय सिंह आदि ने कहा कि आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर प्रबुद्ध मतदाताओं ने भाजपा एवं मोदी सरकार की नीतियों पर भरोसा कर ममता बनर्जी के कुशासन से बंगाल को मुक्त कराया है। कहा गया कि तमिलनाडु में एम. के. स्टालीन की सरकार भी भारत की एकता, अखंडता और सनातन को चुनौती दे रही थी। इसलिए मतदाताओं ने उन्हें भी नकार दिया।

मौके पर मोती महतो, विश्वनाथ यादव, भैरव महतो, मनोज तिवारी, आर्गो बसु, राजदेव सिंह, राजू रविदास, रामजी यादव, हरे राम यादव, सीमा देवी, क्रांति सिंह, प्राण गोपाल सेन, दिनेश यादव, विरेश निषाद, संजय मिश्रा, रामचंद्र महतो, जितेन्द्र यादव, मनोज यादव, भारती देवी, सोनामती देवी, महादेव राम, राजू पंडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व् समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *