Advertisement

दैनिक अखबार के पत्रकार अनिल कुमार को पितृ शोक

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची से प्रकाशित एक दैनिक अखबार के बोकारो जिला प्रभारी अनिल कुमार के पिता ब्रह्मदेव प्रसाद का बीते 5 जनवरी को आकस्मिक निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे तथा एक प्रतिष्ठित व्यवसायी थे।

जानकारी के अनुसार बीते 5 जनवरी को दोपहर वे बाथरूम में गिर गये थे। जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दिवंगत ब्रह्मदेव प्रसाद का अंतिम संस्कार 5 जनवरी को देर रात उनके पैतृक निवास पर किया गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत सहित पूरे बोकारो जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

इस दु:खद घटना पर जिले के पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पत्रकार आशीष, रंजन वर्मा, चूमन कुमार, मृत्युंजय मिश्रा, संजीव कुमार, दिनेश पांडेय, अमर नाथ पोद्दार, अजित कुमार, हिमांशु वर्मा, नीरज सिंह, मनीष सिंह, हेमंत कुमार, रजत नाथ, सुजीत, सुनील, अरविंद, शशि सहित अनेक पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *