रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। डॉ राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स बोकारो की आमसभा सह विदाई समारोह का आयोजन 14 जून को जिला के हद में चास स्थित मेफेयर ग्रीन रिज़ॉर्ट में किया गया। कार्यक्रम में सदस्य विद्यालयों के प्राचार्यों, निदेशकों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लेकर शैक्षणिक योजनाओं एवं सहयोगात्मक पहल पर चर्चा की।
इस अवसर पर पूर्व महासचिव बिश्वजीत पात्रा को भावभीनी विदाई दी गई तथा सर्वसम्मति से पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के प्राचार्य बृज मोहन लाल दास को नया महासचिव चुना गया। सदस्यों ने उनके नेतृत्व में संगठन के और सशक्त होने की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहोदया अध्यक्ष सह डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ ए.एस. गंगवार ने विद्यालयों के बीच समन्वय एवं सहयोग को शिक्षा के विकास के लिए आवश्यक बताया। उपाध्यक्ष पी. शैलजा जयकुमार ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ डी.एन. प्रसाद, सिस्टर कमला पॉल, अक्षत कुमार, मनीषा तिवारी, पंकज कुमार सिंह एवं डॉ करुणा प्रसाद सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। अंत में पात्रा को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
![]()













Leave a Reply