एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के एरिया एकाउंट आफिस मे कार्यरत बलराम कुमार और अरिनतन कुमार सेन गुप्ता को अधिकारी मे प्रमोशन के बाद ईसीएल मे एचआर पद पर स्थानांतरण होने पर 23 मई को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय मुख्यालय करगली स्थित कैटिन परिसर मे आयोजित उपरोक्त दोनों अधिकारियों के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए वित्त प्रबंधक (एफएम) रघुवंश मनी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच के मधुर संबंधों को मजबूत करता है। इस अवसर पर अधिकारी आशुतोष कुमार व शिवशंकर कुमार सहित सचिन सिंह, संतोष सिंह, आशीष, संदीप, जानकी, मिंटू के अलावे एरिया एकाउंट आफिस के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply