प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास मुफस्सिल थाना में बीते 16 जून को मासिक थाना दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित मासिक थाना दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की गई। कार्यक्रम में कुल 15 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया, जिससे रहिवासियों में प्रशासन और पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।
जानकारी के अनुसार थाना दिवस कार्यक्रम में थाना प्रभारी, संबंधित अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और आवश्यक निर्देश दिए। प्राप्त मामलों में पारिवारिक विवाद, भूमि एवं संपत्ति संबंधी शिकायतें, चिकित्सा सहायता, विभिन्न प्रमाण-पत्रों से जुड़ी औपचारिकताएं तथा अन्य जनसरोकार के मुद्दे शामिल थे। कई मामलों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि मासिक थाना दिवस का उद्देश्य आम जनों को सीधे पुलिस और प्रशासन से जोड़कर उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस और समाज के बीच संवाद बेहतर होता है तथा जन विश्वास में वृद्धि होती है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिकायतकर्ताओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनता के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
![]()













Leave a Reply