Advertisement

वार्षिक परीक्षा में राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में हाल ही में सत्र -25-26 की वर्ग एक से सात तक की आयोजित वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक (एचएम) शैलेश कुमार खन्ना ने 25 मार्च को छात्रों के बीच परीक्षा परिणाम का कार्ड वितरण किया।

बताया जाता है कि उक्त विद्यालय के वर्ग सात के आदित्य कुमार ठाकुर ने 94.58 प्रतिशत मार्क्स लाकर वर्ग में प्रथम रहा, साथ ही वह विद्यालय टॉपर घोषित किया गया। इसी तरह वर्ग एक में सुष्मिता कुमारी प्रथम, कन्हैया कुमार द्वितीय, जानवी कुमारी तृतीय, वर्ग दो में छवि चटर्जी प्रथम, गुंजन कुमारी द्वितीय, अंश दत्ता तृतीय, वर्ग तीन में मिष्टी कुमारी प्रथम, वंदना दत्ता द्वितीय, विस्टू रजवार तृतीय, वर्ग चतुर्थ में बैजनाथ ठाकुर प्रथम, आलेक्स ठाकुर द्वितीय, लक्की दत्ता तृतीय, वर्ग पांच में शीतल कुमारी प्रथम, सुजीत कुमार द्वितीय, रानी कुमारी तृतीय, वर्ग छह में मानव दत्ता प्रथम, अन्नू कुमारी द्वितीय, इशिका कुमारी तृतीय तथा वर्ग सात में प्रथम आदित्य ठाकुर, द्वितीय रचना कुमारी व् तृतीय स्थान पर पीहू कुमारी रही।

इस तरह विद्यालय में शिक्षकों की कमी रहने के बावजूद परीक्षा परिणाम सराहनीय कहा जा सकता है। वर्तमान में उक्त विद्यालय में एचएम सहित मात्र तीन शिक्षक कार्यरत हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *